2021 के मुकाबले इस बार पहली तिमाही में 467% बढ़ा एयरटेल का लाभ, राजस्व में 22% वृद्धि

भारती एयरटेल ने सोमवार को बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 467% बढ़कर ₹1,607 करोड़ हो गया जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹283.5 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का एकीकृत राजस्व भी सालाना आधार पर 22% बढ़कर ₹32,805 करोड़ हो गया है। वहीं, कंपनी के शेयर सोमवार को एनएसई पर 0.18% चढ़कर बंद हुए थे।

Load More