2021 में ब्रेन ऐन्यूरिज़्म के इलाज के दौरान 2 हफ्तों में 3 बार स्ट्रोक आया था: रैपर डॉ. ड्रे
रैपर डॉ. ड्रे ने बताया है कि साल 2021 में ब्रेन ऐन्यूरिज़्म के इलाज के दौरान उन्हें 2 हफ्तों में 3 बार स्ट्रोक आया था। उन्होंने कहा, "वह सबसे बुरा दर्द था...उस समय मेरे बेटे की महिला मित्र वहां मौजूद थी, उसके कहने पर मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।" डॉ. ड्रे ने कहा, "मुझे आईसीयू में रखा गया था।"