2021 में लापता हुई 14 वर्षीय लड़की यूएस के घर की अलमारी में जीवित मिली, निकली प्रेग्नेंट
2021 में लापता हुई एक 14-वर्षीय लड़की मिशिगन (अमेरिका) के एक घर की तलाशी में अलमारी में जीवित मिली और जांच में उसके प्रेग्नेंट होने का पता चला है। पुलिस ने कहा, "वह रो रही थी और काफी डरी हुई थी।" बकौल पुलिस, लड़की की कस्टडी उसकी मां के पास थी जिसके खिलाफ अपहरण का चार्ज लगाया जा रहा है।