2021 में वाहन चलाते समय फोन के इस्तेमाल के कारण हुईं सड़क दुर्घटनाओं में 1,040 लोग मारे गए
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2021' रिपोर्ट में बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर 2021 में वाहन चलाते समय फोन के इस्तेमाल के कारण 1,997 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 1,040 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि ओवर स्पीडिंग की वजह से 2021 में 40,450 लोगों की मौत हुई।