2021 व 2022 में व्यक्तिगत डेटा उल्लंघन के 71 मामले आए सामने: सरकार

केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) को वर्ष 2021 व 2022 में डेटा उल्लंघन की ऐसी 71 घटनाओं का पता चला जिनमें व्यक्तिगत डेटा शामिल था। बकौल चंद्रशेखर, सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इंटरनेट भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और उत्तरदायी हो।

Load More