2021-22 में देश की 6 प्रमुख दूरसंचार कंपनियों पर था कुल ₹4.17 लाख करोड़ का कर्ज़: सरकार

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया समेत देश की 6 प्रमुख दूरसंचार कंपनियों पर वित्त वर्ष 2021-22 में कुल ₹4.17 लाख करोड़ का कर्ज़ था। इनमें से वोडाफोन आइडिया पर सर्वाधिक ₹1.91 लाख करोड़ का कर्ज़ था जिसके बाद एयरटेल (₹1.03 लाख करोड़) और रिलायंस जियो (₹42,486 करोड़) का स्थान है।

Load More