2021-22 में मेडिकल की 3,744 पीजी और 197 यूजी सीटें खाली रहीं: मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि 2021-2022 में मेडिकल की कुल 60,202 पीजी सीटों में से 3,744 सीटें काउंसलिंग के बाद खाली रहीं। मेडिकल की स्नातक (यूजी) सीटों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2021-2022 में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में कुल 92,065 यूजी सीटों में से 197 सीटें खाली रहीं।

Load More