2022 के विधानसभा चुनाव से पहले हो गई थी सीएम योगी को पद से हटाने की तैयारी: किताब का दावा
वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने अपनी किताब में दावा किया है कि यूपी विधानसभा चुनाव-2022 से कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। किताब के मुताबिक, आलाकमान को बाद में आभास हो गया कि चलती सरकार में सीएम योगी को पद से हटाने से भारी नुकसान हो सकता है।