2022 का फीफा विश्व कप निश्चित रूप से मेरा अंतिम विश्व कप होगा: लियोनेल मेसी
सात बार बैलन डोर पुरस्कार जीतने वाले लियोनेल मेसी ने कहा है कि आगामी 2022 फीफा विश्व कप 'निश्चित रूप से' उनका आखिरी विश्व कप होगा। मेसी ने कहा, "मैं विश्व कप के लिए बचे दिन गिन रहा हूं। एक ही वक्त पर व्यकुलता और उत्साह दोनों है। सोचता हूं, यह कैसा होगा...मैं इसका इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।"