2022 के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 293 अंक गिरकर 60,840 पर हुआ बंद
इस साल के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई का सेंसेक्स 293.14 अंकों की गिरावट के साथ 60,840.74 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 85.70 अंक गिरकर 18,105.30 पर बंद हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में सेंसेक्स में 2,586.92 अंकों की जबकि निफ्टी में 751.25 अंकों की तेज़ी दर्ज की गई है।