2022 में 12.32 करोड़ भारतीयों ने की घरेलू हवाई यात्रा, 2021 के मुकाबले 47.05% हुई बढ़ोतरी

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि वर्ष 2022 में भारत में 12.32 करोड़ यात्रियों ने घरेलू हवाई यात्रा की जो वर्ष 2021 के आंकड़े 8.38 करोड़ के मुकाबले 47.05% अधिक है। डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक, बीते वर्ष में इंडिगो में सर्वाधिक 6.9 करोड़ यात्रियों ने घरेलू हवाई यात्रा की थी जिससे इंडिगो का मार्केट शेयर 56.1% रहा।

Load More