2022 में पढ़ाई के लिए विदेश गए करीब 7.5 लाख छात्र: सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती पवार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि विदेशों में लगभग 12 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जिसमें वर्ष 2022 में 7,50,365 छात्र विदेश गए। बकौल पवार, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने कोविड-19 व रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते विदेशी चिकित्सा संस्थानों में पढ़ाई छोड़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए योजना बनाई है।