2022 में बिके 6 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 2021 से 300% ज़्यादा

भारत में 2022 में 6 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके जो 2021 के मुकाबले 300% से अधिक की बढ़ोतरी है। गौरतलब है, 2021 में करीब 1.5 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके थे। वाहन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2022 के दिसंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की लगभग 64,400 इकाई, नवंबर में करीब 76,600 इकाई और अक्टूबर में 77,000+ इकाई बिकीं।

Load More