2022 में भारत के आखिरी मैच के बाद कैसी दिखती है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका?
भारत ने 2022 के अपने आखिरी टेस्ट में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत 58.93% अर्जित अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है जबकि ऑस्ट्रेलिया 76.92% अर्जित अंकों के साथ शीर्ष पर है। भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका है जो 54.55% अर्जित अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।