2022 में भारत व अमेरिका समेत अलग-अलग देशों पर उनके जीडीपी का कितना प्रतिशत था कर्ज़?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि 2022 में भारत पर जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 81% कर्ज़ था। सीतारमण ने कहा कि इस दौरान जापान पर जीडीपी का 260.1%, ग्रीस पर जीडीपी का 178.1%, सिंगापुर पर जीडीपी का 167.5%, अमेरिका पर जीडीपी का 121.3%, फ्रांस पर जीडीपी का 111.8% और यूके पर जीडीपी का 101.9% कर्ज़ था।