2022 में मस्क के प्राइवेट जेट की सबसे छोटी उड़ान 6 मिनट की थी: जेट ट्रैक करने वाला स्टूडेंट

एलन मस्क के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले 20-वर्षीय छात्र जैक स्वीनी के अनुसार, 2022 में मस्क के जेट ने 134 उड़ानें भरी थीं जिनमें सबसे छोटी उड़ान 6-मिनट की थी। यह उड़ान 28 दिसंबर को कैलिफॉर्निया के लॉन्ग बीच में भरी गई थी। सबसे लंबी उड़ान मिकोनॉस (ग्रीस) और टेक्सास के बीच 12 घंटे 20 मिनट की थी।

Load More