2022 में यात्री वाहनों की बिक्री 23% बढ़कर हुई 37.93 लाख इकाई, किसी भी साल से अधिक
भारत में 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री 2021 के मुकाबले 23% बढ़कर 37.93 लाख इकाई हो गई है जो इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है। मारुति सुज़ुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि 2021 में यह आंकड़ा 30.82 लाख इकाई था। बकौल श्रीवास्तव, इसका पिछला उच्च स्तर 2018 में था जब 33.3 लाख यात्री वाहन बिके थे।