2022 से अब तक किन भारतीय स्टार्टअप्स ने कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्टार्टअप्स ने 2022 से अब तक करीब 26,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इनमें से लगभग 6,000 कर्मचारियों को 2023 की पहली तिमाही में नौकरी से निकाला गया। बकौल रिपोर्ट, इस सूची में शामिल सर्वाधिक कर्मचारियों की छंटनी करने वाले स्टार्टअप्स में बायजू, वाइटहैट जूनियर, ब्लिंकिट, ओला, वेदांतु और लीडो लर्निंग शामिल हैं।