2022-23 में एक भी वंदे भारत ट्रेन सेट नहीं दे सकी कपूरथला की फैक्ट्री, 32 का था लक्ष्य

भारतीय रेलवे की कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) 2022-23 में एक भी वंदे भारत ट्रेन की आपूर्ति नहीं कर सकी जबकि 32 का लक्ष्य था। पीटीआई-भाषा को मिले दस्तावेज़ के अनुसार, कारखाने ने 1,885 के लक्ष्य के मुकाबले 1,478 कोच का विनिर्माण किया। अधिकारियों के मुताबिक, कारखाने में वंदे भारत ट्रेन का प्रोडक्शन सितंबर 2024 तक शुरू हो सकता है।

Load More