2022-23 में कुल 10,993 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ: राजमार्ग मंत्रालय
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 10,993 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया। मंत्रालय के मुताबिक, यह निर्माण सरकार द्वारा तय किए गए 12,500 किलोमीटर के लक्ष्य से करीब 13% कम है। बकौल मंत्रालय, 2022-23 में कुल 12,375 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य आवंटित हुए।