2022-23 में देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर के 7% रहने का अनुमान: एनएसओ
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर वर्ष 2021-22 के 8.7% के मुकाबले 2022-23 में गिरकर 7% रहने की संभावना है। जीडीपी वृद्धि दर पर एनएसओ का यह अनुमान आरबीआई के 6.8% के अनुमान से अधिक है। बतौर रिपोर्ट, 2022-23 में वर्तमान मूल्य पर ₹273.08 लाख करोड़ की जीडीपी रहने का अनुमान है।