2023-24 में भारत का दूध उत्पादन 4% बढ़कर हुआ 23.93 करोड़ टन: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को 'राष्ट्रीय दुग्ध दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का दूध उत्पादन 4% बढ़कर 23.93 करोड़ टन पर पहुंच गया। 2022-23 में भारत का दूध उत्पादन 23.06 करोड़ टन था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।