2023 का अगस्त हो सकता है पिछले 100 साल का भारत का सबसे सूखा अगस्त: रिपोर्ट
मौसम विभाग के दो अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया है कि 2023 में भारत में पिछले 8 साल की सबसे कम मॉनसूनी बारिश दर्ज हो सकती है और 2023 का अगस्त पिछले 100-साल का सबसे सूखा अगस्त हो सकता है। बकौल रॉयटर्स, गर्मियों में बारिश की कमी से चीनी, दाल, चावल और सब्ज़ियों जैसी ज़रूरी चीज़ें महंगी हो सकती हैं।