2023 के लिए भारत के शीर्ष 10 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट कौनसे हैं?
केंद्र सरकार की एनआईआरएफ इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट रैंकिंग-2023 में आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) मद्रास शीर्ष पर है। इसके अलावा शीर्ष 5 में आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर और आईआईटी रुड़की शामिल हैं। अन्य टॉप 10 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, एनआईटी त्रिची और जादवपुर यूनिवर्सिटी शामिल हैं।