2023 में 2.16 लाख लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, सरकार ने बताई इसके पीछे की वजह
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि 2023 में 2.16 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी। उन्होंने नागरिकता छोड़ने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। आंकड़ों के अनुसार, 2022 में 2.25 लाख लोग, 2021 में 1.63 लाख, 2020 में 85,256 और 2019 में 1.44 लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी थी।