2023 में वाइट हाउस पर हमले की कोशिश करने वाले भारतीय मूल के शख्स को हुई 8 साल की सज़ा
अमेरिका में 2023 में वाइट हाउस के बैरिकेड में ट्रक घुसाने और उसके बाद नाज़ी झंडा लहराने वाले भारतीय मूल के साईं वर्षित कंडुला को वाइट हाउस पर हमला करने के आरोप में 8 साल की सज़ा सुनाई गई है। बकौल अमेरिकी न्याय विभाग, हमले का उद्देश्य लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़कर नाज़ी विचारधारा से प्रेरित तानाशाही को स्थापित करना था।