2023 में 37वें राष्ट्रीय खेल की मेज़बानी करेगा गोवा: भारतीय ओलंपिक संघ

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को बताया कि 37वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन अक्टूबर, 2023 में गोवा में किया जाएगा। आईओए ने कहा, "37वें राष्ट्रीय खेलों की तारीखों का फैसला 19वें एशियाई खेलों की तारीखों को ध्यान में रखकर किया जाएगा जिसका आयोजन वर्ष 2023 में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के हांगजो में होना है।"

Load More