2023 में अब तक हीटवेव के कारण किस राज्य में दर्ज हुए मौत के कितने मामले?
केंद्र ने लोकसभा में बताया है कि भारत में 2023 में अब तक हीटवेव के कारण 264 मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें सबसे अधिक मौतें केरल (120) में दर्ज की गईं जिसके बाद गुजरात (35) और तेलंगाना (20) में सर्वाधिक मौतें हुईं। इसके अलावा, हीटवेव के कारण महाराष्ट्र में 14 और तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश में 12-12 मौतें दर्ज हुईं।