2023 में किन भारतीय सेलिब्रिटीज़ ने किए सबसे अधिक टीवी विज्ञापन?
ऐडएक्स इंडिया द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, ऐक्टर अक्षय कुमार सबसे अधिक टीवी विज्ञापनों में नज़र आने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं जो 2023 में अबतक सभी चैनलों पर रोज़ाना औसतन 31 घंटे नज़र आए। उनके बाद अमिताभ बच्चन (21 घंटे), विद्या बालन (11.8 घंटे), आलिया भट्ट (11.6 घंटे) और रणवीर सिंह (11 घंटे) का स्थान हैं।