2023 में मकान खरीदने के लिए सबसे महंगे व सबसे किफायती भारतीय शहर कौन-कौनसे रहे?
नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में अहमदाबाद देश का सबसे किफायती हाउसिंग मार्केट रहा और उसके बाद कोलकाता, पुणे और चेन्नई का स्थान रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई देश का सबसे महंगा रेज़िडेंशियल मार्केट रहा। इस साल मकान खरीदने के लिए सबसे महंगे भारतीय शहरों में मुंबई के बाद हैदराबाद, एनसीआर और बेंगलुरु का स्थान रहा।