2023 में मुकेश अंबानी ने हर घंटे कमाए ₹8 करोड़, गौतम अदाणी ने हर घंटे गंवाए ₹34 करोड़
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, भारत के सबसे अमीर शख्स व रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 2023 में $9.23 बिलियन बढ़कर $96.3 बिलियन हो गई। बकौल रिपोर्ट, अंबानी ने 2023 में हर घंटे ₹8 करोड़ कमाए। वहीं, इस दौरान भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी ने दुनिया में सर्वाधिक ₹3.01 लाख करोड़ (₹34 करोड़/घंटा) गंवाए।