2023 में सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा एफपीआई निवेश
विदेशी निवेशकों (एफपीआई) ने इस साल भारतीय शेयर बाज़ार में ₹1.71 लाख करोड़ का निवेश किया है और यह एफपीआई द्वारा किसी एक साल में किया गया सर्वाधिक निवेश है। 2022 में एफपीआई ने शेयर बाज़ार से ₹1.21 लाख करोड़ से अधिक निकाले थे। गौरतलब है कि 2023 में भारतीय शेयर बाज़ार का शुक्रवार (आज) को आखिरी कारोबारी सत्र था।