संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की मौसम एजेंसी डब्ल्यूएमओ के मुताबिक, 2023 अब तक का सबसे गर्म वर्ष होगा। वैश्विक औसत तापमान इस साल अक्टूबर के अंत तक प्री-इंडस्ट्रियल पीरियड के औसत की तुलना में लगभग 1.4°C अधिक रहा जबकि पिछले सबसे गर्म वर्ष (2016) में यह आंकड़ा करीब 1.29°C था। नए आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया तेज़ी से गर्म हो रही है।