2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.3% रहने का अनुमान: वर्ल्ड बैंक
वर्ल्ड बैंक द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.3% रहने का अनुमान है। वहीं, भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 व 2025-26 में क्रमश: 6.4% और 6.5% रहने का अनुमान जताया गया है। गौरतलब है, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2% रही थी।