2023-24 में 6%-7% की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है, "भारत में मंदी की कोई आशंका नहीं है।" उन्होंने कहा, "वैश्विक परिस्थितियों से भारतीय अर्थव्यवस्था प्रभावित ज़रूर हो सकती है...लेकिन वित्त वर्ष 2023-24 में यह 6%-7% की दर से बढ़ेगी।" वहीं, हाल ही में आईएमएफ ने 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.8% रहने का अनुमान जताया था।