2024-25 में 12 राज्य को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत ₹16,566 करोड़ किए जारी: केंद्र
केंद्रीय गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट-2024 के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 2024-25 में अब तक 12 राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत ₹16,566 करोड़ जबकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 18 राज्यों को ₹4,808.32 करोड़ जारी किए हैं। बकौल मंत्रालय, 12 राज्यों को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एसडीएमएफ) के तहत ₹1610.454 करोड़ जारी किए गए हैं।