2024 के मुकाबले 2020-2023 तक के UPSC टॉपर्स को मिले कितने अंक?
यूपीएससी परीक्षा 2024 में प्रयागराज निवासी शक्ति दुबे ने कुल 2025 (मेन्स+इंटरव्यू) में से 1043 अंक (51.51%) हासिल कर टॉप किया है। 2020 के टॉपर शुभम कुमार को 1054 (52.04%), 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा को 1105 (54.57%), 2022 की टॉपर इशिता किशोर को 1094 (54.02%) और 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को 1099 (लगभग 54.27%) अंक मिले थे।