2024 के लिए 'एशिया के सर्वश्रेष्ठ बार' की सूची में भारत के 5 बार किए गए शामिल
'50 बेस्ट' द्वारा 2024 के लिए जारी एशिया के 100 सर्वश्रेष्ठ बार की सूची में 5 भारतीय बार शामिल हैं। सूची में हॉन्ग-कॉन्ग का लियोन बार शीर्ष पर जबकि बेंगलुरु का ZLB23 (40) भारत का सर्वश्रेष्ठ बार है। सूची में शामिल अन्य भारतीय बार मुंबई का द बॉम्बे कैंटीन (59), दिल्ली का लायर (68), साइडकार (84) और होम (96) हैं।