2024 की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्म बनी 'स्त्री 2', दुनियाभर में कमाए ₹300 करोड़ से अधिक
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2024 की सबसे बड़ी हिट हिंदी फिल्म बन गई है क्योंकि इसने 'फाइटर' के घरेलू कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'स्त्री 2' ने भारत में ₹242.40 करोड़ की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में ₹300 करोड़ से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार किया है।