2024 के अंत तक सड़क हादसों में 50% तक की कमी लाने का लक्ष्य: नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने 2024 के अंत तक सड़क हादसों में 50% तक कमी लाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा, "वाहन कंपनियों को सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के लिए सुरक्षा संबंधी फीचर लाने पर खुद काम करना चहिए क्योंकि सरकार इसे अनिवार्य नहीं करना चाहती है।"