2024 के पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाज़ार में किया ₹4,773 करोड़ का निवेश
2024 के पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ार में ₹4,773 करोड़ का निवेश किया है। इससे पहले एफपीआई ने 2023 में शेयर बाज़ार में ₹1.71 लाख करोड़ का निवेश किया था जो उनके द्वारा किसी साल में किया गया सर्वाधिक निवेश था। दिसंबर 2023 में एफपीआई ने शेयर बाज़ार में ₹66,135 करोड़ का निवेश किया था।