2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को दोबारा अमेठी भेजें, फिर धूल चटाएंगे: स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा, "साल 2024 के लोकसभा चुनाव में दोबारा भेजें राहुल गांधी को अमेठी, हम फिर वहां उन्हें धूल चटाएंगे। बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते ये मेरा वादा है।" ईरानी ने बेटी ज़ोइश पर गोवा में 'अवैध' बार चलाने के आरोपों को खारिज कर कहा, "अब जवाब मैं मांगूंगी, कोर्ट में।"