2024 तक कंगाल हो सकता है रूस: रूसी अरबपति ओलेग डेरीपास्का
रूसी अरबपति और एल्युमीनियम टाइकून ओलेग डेरीपास्का ने आगाह किया है कि 2024 तक रूस कंगाल हो सकता है। उन्होंने सरकार से बिज़नेस में हस्तक्षेप ना करने की अपील की और कहा कि विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश में माहौल तैयार किया जाए। गौरतलब है, रूस पर कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं।