2024 में भारत में हर घंटे बिकीं ₹50 लाख से ज़्यादा कीमत की 6 लग्ज़री कारें
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत में हर घंटे ₹50 लाख से ज़्यादा कीमत की 6 से ज़्यादा लग्ज़री कारें बिकीं। बकौल रिपोर्ट, 5 साल पहले भारत में हर घंटे 2 लग्ज़री कारें बिकती थीं। ऑटो इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया कि 2025 में पहली बार 50,000 यूनिट से ज़्यादा हाई-एंड लग्ज़री कारों की बिक्री होगी।