2024 में विमानन कंपनियों को बम की झूठी धमकी देने के मामलों में 13 लोग गिरफ्तार
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा को बताया है कि 2024 में विमानन कंपनियों को कॉल कर बम की झूठी धमकी देने के मामलों में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया है कि पिछले वर्ष एयरलाइनों को कुल 728 ऐसे कॉल आए जिनमें से 714 कॉल घरेलू एयरलाइनों को किए गए थे।