2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने यशस्वी जायसवाल, रोहित व ज़ादरान को पछाड़ा
भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल 2024 में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट+वनडे+टी20I) में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। बुधवार को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 36 रनों की पारी खेलने के बाद उनके 848 रन हो गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ इब्राहिम ज़ादरान व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ा जिन्होंने क्रमश: 844 और 833 रन बनाए हैं।