2024 में अगर बीजेपी फिर जीती तो उसी तरह शासन करेगी जैसे रूस में पुतिन कर रहे हैं: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोगों के लिए लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका है। उन्होंने कहा, "अगर पीएम मोदी एक और चुनाव जीतते हैं तो देश में तानाशाही होगी।" उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी भारत में उसी तरह शासन करेगी जैसे रूस में वहां के राष्ट्रपति पुतिन कर रहे हैं।’’