2024 में अब तक 123 टेक कंपनियों ने 32,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: रिपोर्ट
ट्रैकिंग वेबसाइट लेऑफ्स डॉट एफवाईआई (Layoffs.fyi) के मुताबिक, दुनियाभर की 123 टेक कंपनियों ने 2024 में अब तक 32,496 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कंपनी के फाउंडर रॉजर ली के अनुसार, कंपनियां कोविड-19 महामारी के दौरान की गईं अत्यधिक नियुक्तियों से बनी स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रही हैं। स्नैप भी 500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगी।