2024 में अब तक 51 टेक कंपनियों ने 7,500 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
दुनियाभर की 51 टेक कंपनियों ने 2024 में अब तक 7,500 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रॉयटर्स ने ट्रैकिंग वेबसाइट लेऑफ्स डॉट एफवाईआई (Layoffs.fyi) के हवाले से बताया है कि गूगल और एमेज़ॉन ने हाल ही में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की है। विशेषज्ञों के अनुसार, एआई के कारण इस साल छंटनी अधिक लक्षित होगी।