2024 में बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतेगी, मोदी जी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को डिब्रूगढ़ (असम) में कहा कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। शाह ने कहा, "बीजेपी 2024 में असम में 14 में से 12 सीटें जीतेगी।" बकौल शाह, पीएम मोदी के सुशासन के कारण असम में प्रगति हो रही है।